-->

Translate

खुसरूपुर रेलवे स्टेशन: थाना प्रभारी ने खुद उठाया झाड़ू, यात्रियों को दिया स्वच्छता का संदेश।

खुसरूपुर रेलवे स्टेशन: थाना प्रभारी ने खुद उठाया झाड़ू, यात्रियों को दिया स्वच्छता का संदेश।

जोश भारत न्यूज|बिहार
खुसरूपुर। रेलवे स्टेशन पर सोमवार के साम एक अनोखी पहल देखने को मिली जब रेलवे थाना प्रभारी मनोज कुमार ने स्वयं झाड़ू उठाकर प्लेटफॉर्म संख्या 2 की संपूर्ण सफाई की। उनके इस कदम ने न केवल स्टेशन को साफ-सुथरा बनाया, बल्कि यात्रियों और आम जनता के लिए स्वच्छता का एक मजबूत संदेश भी दिया।

रेलवे थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बड़े दुख के साथ बताया कि उन्हें गंदगी बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, यात्री यहां आते हैं, भोजन करते हैं और खाने पीने की चीजों को इधर उधर बिखेर देते हैं। साफ सफाई करने की जरा भी जरूरत नहीं समझते हैं। यह सरकारी संपत्ति उनकी ही है, लेकिन वे खुद अपनी संपत्ति को गंदगी में तब्दील कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने स्वच्छता व्यवस्था की खामियों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि संपर्क पर सुपरवाइजर बहाल है जो सुबह एक बार आते हैं और उसके बाद कितनी भी गंदगी क्यों न हो, कोई फर्क नहीं पड़ता। दिन भर में जमा होने वाली गंदगी को साफ करने की कोई व्यवस्था नहीं है। मनोज कुमार ने कहा, इन्हीं सभी वजहों से मैंने इस गंदगी को स्वयं साफ करना ज्यादा जरूरी समझा।

सफाई के दौरान थाना प्रभारी ने लोगों को संदेश दिया कि साफ सफाई का खास ध्यान रखें। उन्होंने कहा, सार्वजनिक स्थानों पर कुछ खाकर इधर उधर न फेंके। इस गंदगी की चपेट में खुद के साथ साथ अन्य लोग और गंदगी करने वालों के परिजन भी गंदगी का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

रेलवे थाना प्रभारी मनोज कुमार के सफाई करने के दौरान पत्रकार ऋतिक राज वर्मा, सुनील कुमार और अजय राज मौजूद थे। उन्होंने भी लोगों से सफाई का खास ध्यान रखने की अपील की और कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

थाना प्रभारी की इस पहल ने यह स्पष्ट कर दिया कि सिर्फ सरकारी कर्मचारियों पर निर्भर रहने से काम नहीं चलेगा। यात्रियों को भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझनी होगी और सार्वजनिक स्थानों को साफ सुथरा रखने में योगदान देना होगा।

रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थानों की स्वच्छता सुनिश्चित करना न केवल हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अत्यंत आवश्यक है। मनोज कुमार की यह पहल निश्चित रूप से एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो यह संदेश देती है कि परिवर्तन खुद से शुरू होता है।

0 Response to "खुसरूपुर रेलवे स्टेशन: थाना प्रभारी ने खुद उठाया झाड़ू, यात्रियों को दिया स्वच्छता का संदेश।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article